Crime news : बुढापे में चढ़ा इश्क भूत पैसे देकर लाई दूसरी जवान बीबी दूसरी बीबी लाने के बाद पहली बीबी पर कुल्हाड़ी से हमला

0
20261128_172216
Spread the love

Crime news: रीवा। जिले के गढ़ थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम गंभीरपुर से घरेलू विवाद और मारपीट का एक गंभीर मामला सामने आया है। आरोप है कि एक अधेड़ व्यक्ति ने कथित तौर पर पैसे देकर दूसरी महिला को साथ रखा और इसके बाद अपनी पहली पत्नी पर कुल्हाड़ी से जानलेवा हमला कर दिया। इस घटना में गंभीर रूप से घायल पहली पत्नी का रीवा के संजय गांधी अस्पताल में उपचार जारी है, जबकि आरोपी के पिता ने ही अपनी बहू के पक्ष में पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचकर सख्त कार्रवाई की मांग की है।

जानकारी के अनुसार, यह घटना 24 नवंबर 2026 की शाम करीब 4 बजे ग्राम गंभीरपुर में घटित हुई। बताया गया है कि पीड़ित महिला  घर के आंगन में खाना बना रही थीं। इसी दौरान आरोपी पति अपनी दूसरी पत्नी तथा उसके बेटे-बेटी के साथ वहां पहुंचा और खाना बनाने को लेकर गाली-गलौज करते हुए विवाद शुरू कर दिया।

See also  Rewa police: रीवा में पुलिस सुरक्षा पर बड़ा सवाल! DIG के गनमैन के घर 40 लाख की चोरी, पूड़ी-अचार खाकर लॉकर साफ कर गए चोर

आरोप है कि विवाद बढ़ने पर आरोपियों ने चूल्हा और बर्तन फेंक दिए तथा  हाथ में ली हुई कुल्हाड़ी से पहली पत्नी पर प्राणघातक हमला कर दिया। हमले में शांति विश्वकर्मा के हाथ और शरीर के अन्य हिस्सों में गंभीर चोटें आई हैं, वहीं बीच-बचाव करने पहुंचे परिजनों के साथ भी मारपीट किए जाने का आरोप है।
घटना के बाद गंभीर रूप से घायल महिला को उपचार के लिए रीवा के संजय गांधी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनकी हालत नाजुक बनी हुई है। शिकायतकर्ता ससुर  का आरोप है कि घटना के बाद वे रिपोर्ट दर्ज कराने गढ़ थाने पहुंचे थे, लेकिन पुलिसकर्मियों ने पहले इलाज कराने और रीवा में रिपोर्ट दर्ज कराने की बात कहकर उन्हें वापस भेज दिया। थाने में सुनवाई न होने के बाद पीड़ित पक्ष ने पुलिस अधीक्षक कार्यालय रीवा पहुंचकर आवेदन सौंपा है।

See also  Rewa news: सांसद आवास के बाहर बबाल , बयान पर भड़का कांग्रेस किसान मोर्चा, चलीं वाटर कैनन और आंसू गैस

ससुर ने आरोप लगाया है कि उनके बेटे  ने दूसरी महिला को कथित तौर पर कीमत देकर अपने साथ रखा है पत्नी बनाकर और अपनी विवाहित पहली पत्नी  के साथ आए दिन मारपीट करता था। उनका यह भी कहना है कि पूर्व में भी इस संबंध में गढ़ थाना और महिला थाना रीवा में शिकायतें की गई थीं, लेकिन कोई ठोस कार्रवाई नहीं हो सकी। पीड़ित पक्ष ने पुलिस अधीक्षक से आरोपियों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर सख्त कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Letest post