Mp news: रीवा में अवैध रूफटॉप किचन पर चला नगर निगम का डंडा,धुआं रेस्टोरेंट, ब्रह्मा होटल और ड्रिंक्स एंड डाइन के किचन सील 6 कमर्शियल गैस सिलेंडर जब्त

0
20261127_124031
Spread the love

Mp news: रीवा शहर की ऊंची इमारतों की छतों पर सुरक्षा मानकों को ताक पर रखकर संचालित किए जा रहे अवैध रूफटॉप किचन के खिलाफ रीवा नगर निगम ने बड़ी कार्रवाई की है। मध्य प्रदेश अग्निशमन एवं आपातकालीन सेवाएं अधिनियम 2026 लागू होने के बाद पहली बड़ी कार्रवाई करते हुए निगम की टीम ने शहर के तीन चर्चित प्रतिष्ठानों— धुआं रेस्टोरेंट, ब्रह्मा होटल और ड्रिंक्स एंड डाइन के रूफटॉप किचन को मौके पर ही सील कर दिया।

जानकारी के अनुसार, मध्य प्रदेश भूमि विकास नियम 2012 के तहत किसी भी भवन की छत पर किचन का संचालन पूरी तरह प्रतिबंधित है। इसके बावजूद इन प्रतिष्ठानों द्वारा छतों पर गैस सिलेंडर और धधकती भट्टियों के बीच किचन चलाया जा रहा था, जिससे भीषण अग्निकांड का खतरा बना हुआ था। किसी हादसे की स्थिति में छत से ग्राहकों और कर्मचारियों को सुरक्षित बाहर निकालना बेहद कठिन हो सकता था। निगम प्रशासन द्वारा इन्हें पूर्व में कई बार नोटिस देकर व्यवस्था सुधारने की चेतावनी दी गई थी, लेकिन संचालकों द्वारा नियमों की अनदेखी जारी रखी गई।

See also  Rewa news: रीवा में 10-15 दिनों से धूल फांक रहा फायर ब्रिगेड: आखिर कौन डकार गया मेंटेनेंस का बजट

संयुक्त टीम की कार्रवाई से मचा हड़कंप

 

नगर निगम आयुक्त अक्षत जैन के निर्देश पर स्वास्थ्य अधिकारी मुरारी कुमार और फायर ऑफिसर दीपक सिंह तोमर की अगुवाई में पुलिस बल व अतिक्रमण दस्ते ने इन ठिकानों पर दबिश दी। कार्रवाई के दौरान छतों से 6 कमर्शियल गैस सिलेंडर भी जब्त किए गए।

अचानक हुई इस कार्रवाई से शहर के अन्य होटल और रेस्टोरेंट संचालकों में हड़कंप मच गया। इस अभियान में उपयंत्री श्याम सुंदर मिश्रा, शुभम तिवारी, अमन सिंह तिवारी, आशुतोष पांडे, अतिक्रमण प्रभारी सुखेंद्र चतुर्वेदी और लीडिंग फायरमैन राशिद खान की सक्रिय भूमिका रही।

नागरिकों की सुरक्षा से समझौता नहीं: निगमायुक्त

नगर निगम आयुक्त अक्षत जैन ने स्पष्ट चेतावनी दी है कि नागरिकों की सुरक्षा से कोई समझौता नहीं किया जाएगा। नए फायर एक्ट के प्रभावी होने के बाद अब किसी भी लापरवाही के लिए भवन स्वामी और संचालक सीधे तौर पर जिम्मेदार होंगे। उन्होंने शहर के सभी होटल, कैफे, कोचिंग संस्थानों और अस्पतालों को तत्काल फायर सेफ्टी के मानक पूरे करने की हिदायत दी है। प्रशासन ने साफ किया है कि नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सीलिंग और जुर्माने की कार्रवाई आगे भी निरंतर जारी रहेगी।

See also  Rewa news: पटाखा व्यपारियो के अड्डे पर प्रशासन व ट्रेनी IPS की दबिश , मचा हड़कम्प

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Letest post