Crime news: पति ने इस्तेमाल किया पत्नी का टैबलेट, खुफिया फोल्डर में मिलीं एक्स-गर्लफ्रेंड की 348 तस्वीरें; हूबहू नकल देख उड़े होश

0
20261126_121925
Spread the love

Crime news: दांपत्य जीवन की नींव आपसी विश्वास और पारदर्शिता पर टिकी होती है, लेकिन जब इस भरोसे की आड़ में कोई अजीबोगरीब जुनून पल रहा हो, तो रिश्तों की बुनियाद हिलते देर नहीं लगती। ऐसा ही एक हैरान कर देने वाला मामला सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘रेडिट’ पर सामने आया है, जहां एक युवक ने अपनी पत्नी के टैबलेट में छिपे एक ऐसे राज का खुलासा किया है, जिसने उसकी खुशहाल शादीशुदा जिंदगी में भूचाल ला दिया है।

लैपटॉप खराब होने पर खुला पत्नी का ‘सीक्रेट’ अकाउंट

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, 36 वर्षीय इस शख्स की शादी वर्ष 2021 में अपनी 33 वर्षीय प्रेमिका से हुई थी। दोनों पिछले नौ सालों से एक-दूसरे को जानते थे और उनका एक बच्चा भी है। सब कुछ सामान्य चल रहा था, लेकिन एक दिन ऑफिस का जरूरी काम निपटाने के लिए जब पति का लैपटॉप खराब हो गया, तो उसने पत्नी की गैरमौजूदगी में उसका टैबलेट इस्तेमाल किया। टैबलेट ऑन करते ही उसकी नजर इंटरनेट ब्राउजर के ‘इनकॉग्निटो टैब’ पर गई, जहां पत्नी का एक गुप्त गूगल अकाउंट लॉग-इन था।

See also  Mp news; रीवा: पत्नी के बिना तलाक के दूसरा विवाह करने का सनसनीखेज आरोप, पीड़ित पति ने एसपी कार्यालय पहुंचकर लगाई न्याय की गुहार

‘XX’ नाम के एल्बम में दफन था अतीत

जिज्ञासावश जब पति ने उस गुप्त अकाउंट की गैलरी खंगाली, तो वहां ‘XX’ नाम से एक फोटो एल्बम मिला। शुरुआत में पति को किसी बेवफाई या आपत्तिजनक सामग्री की आशंका हुई, लेकिन फोल्डर खुलते ही उसके पैरों तले जमीन खिसक गई। उस एल्बम में किसी अनजान व्यक्ति की नहीं, बल्कि खुद उस शख्स की पूर्व प्रेमिका एक्स-गर्लफ्रेंड की करीब 348 तस्वीरें सहेजी गई थीं। पति शादी से पहले उस महिला के साथ एक बेहद कड़वे रिश्ते में था और ब्रेकअप के बाद उसे हर जगह से ब्लॉक कर चुका था।

हेयरस्टाइल से लेकर हैंडबैग तक, हर अंदाज की नकल

 

मामला यहीं खत्म नहीं हुआ। जब पति ने उन तस्वीरों का बारीकी से विश्लेषण किया, तो एक और चौंकाने वाली हकीकत सामने आई। पत्नी न केवल पिछले कई सालों से—जब से दोनों ने डेटिंग शुरू की थी—उन तस्वीरों को इकट्ठा कर रही थी, बल्कि उसने आखिरी तस्वीर महज दो हफ्ते पहले ही जोड़ी थी। चौंकाने वाली बात यह थी कि पत्नी ने पूर्व प्रेमिका की हेयरस्टाइल, पहनावे, कपड़ों के डिजाइन और यहां तक कि हैंडबैग की भी हूबहू नकल की थी।

See also  Video viral: हाईवोल्टेज ड्रामा: शादी के महज 7 दिन बाद ही भाग गई दुल्हन, तो मोबाइल टावर पर जा चढ़ा दूल्हा! बोला- पत्नी को वापस बुलाओ, वरना दे दूंगा जान मच गई अफरा-तफरी

रिश्ते पर गहराया संकट

पत्नी के इस जुनून को देखकर पति को महसूस हुआ कि वह अनजाने में फिर से उसी अतीत के जाल में फंस गया है, जिससे वह वर्षों पहले पीछा छुड़ा चुका था। इस घटना के बाद से पति गहरे सदमे में है और दोनों के रिश्ते में भारी तनाव पैदा हो गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Letest post