Mp news: लाइन अटैच आरक्षक के सहारे चल रहा जवा में रेत का खेल घाटों पर रात में बिछ रही खोदाई की बिसात

Mp news: दबिश से पहले ही नदियों से गायब हो जा रही मशीनें, मुखबिरी पर सवाल, जवा एसडीएम और तहसीलदार की कार्यप्रणाली भी कठघरे में
रीवा: लाइन अटैच आरक्षक का रेत सिंडिकेट से ‘कनेक्शन’ जवा क्षेत्र में बेखौफ चीरा जा रहा नदियों का सीना, प्रशासन की भूमिका पर सवाल रीवा जिले में अवैध रेत उत्खनन पर अंकुश लगाने के दावों के बीच जवा थाना क्षेत्र से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। आरोप है कि जवा थाने से लाइन अटैच किए जाने के बावजूद एक आरक्षक का रेत खदानों से मोह खत्म नहीं हो रहा है। वह कथित तौर पर खनन माफियाओं को संरक्षण देने के साथ-साथ हिस्सेदारी भी वसूल रहा है।
कार्रवाई से पहले ही ‘अलर्ट’ हो जा रही मशीनें
हाल ही में कलेक्टर नरेंद्र सूर्यवंशी के सख्त रुख और कार्रवाई के निर्देशों के बाद प्रशासनिक अमले ने जब दबिश की तैयारी की, तो अधिकारियों के मौके पर पहुंचने से पहले ही नदियों से मशीनें और संदिग्ध वाहन हटा लिए गए। इस ‘टाइमिंग’ को लेकर क्षेत्र में तरह-तरह की चर्चाएं हैं। सवाल उठ रहा है कि आखिर प्रशासन की कार्रवाई की भनक माफियाओं तक कैसे पहुंच जा रही है?
जानकारी के मुताबिक, जवा क्षेत्र के घाटों और नदियों से अवैध रेत निकालने का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। दिन में संभावित कार्रवाई की आशंका को देखते हुए अब रात के अंधेरे में खोदाई और परिवहन की नई व्यवस्थाएं बनाई जा रही हैं। माफियाओं के हौसले इतने बुलंद हैं कि नियमों को ताक पर रखकर नदियों का सीना चीरा जा रहा है।
कार्रवाई से पहले ही ‘अलर्ट’ हो जाता है सिंडिकेट
सूत्रों के अनुसार, कलेक्टर नरेंद्र सूर्यवंशी के सख्त रुख और कार्रवाई के निर्देशों के बाद जब भी प्रशासनिक टीम दबिश की तैयारी करती है, तो अधिकारियों के मौके पर पहुंचने से पहले ही नदियों से मशीनें निकाल ली जाती हैं। इस ‘टाइमिंग’ को लेकर क्षेत्र में तरह-तरह की चर्चाएं हैं और कार्रवाई से पहले सूचना लीक होने पर सवाल उठ रहे हैं।
खदानों में दिखे लाइन हाजिर आरक्षक, CDR जांच से खुलेगी परते
इस पूरे मामले में सबसे गंभीर पहलू लाइन अटैच आरक्षक की कथित सक्रियता को लेकर है। चर्चा है कि लाइन हाजिर होने के बावजूद उक्त आरक्षक बीते दिनों जवा थाना क्षेत्र की रेत खदानों में देखा गया था। सवाल उठ रहा है कि आखिर वह किस मकसद से घाटों पर पहुंचा था? अगर आरक्षक की कॉल डिटेल रिकॉर्ड की जांच हो, तो अवैध खनन के इस नेटवर्क से जुड़े कई चेहरे बेनकाब हो सकते हैं। संबंधित पुलिसकर्मी के नाम का खुलासा अगले अंक में किया जाएगा।
राजस्व अमले की भूमिका पर भी सवाल
जवा क्षेत्र के पथरौरा, इटाव, बराह, गाढ़ा 138 एवं अन्य घाट पर लगातार चल रही अवैध खनन की गतिविधियों को लेकर स्थानीय प्रशासन की भूमिका भी सवालों के घेरे में है। ग्रामीणों और क्षेत्र के लोगों का कहना है कि रात में खोदाई की तैयारियों और घाटों की गतिविधियों के बीच जवा एसडीएम और तहसीलदार आखिर क्या कर रहे हैं?
जिले में अवैध उत्खनन के खिलाफ सख्ती के बीच अब निगाहें इस बात पर टिकी हैं कि क्या कलेक्टर नरेंद्र सूर्यवंशी खुद जवा में जाकर मौके पर एक्शन लेंगे या नही । क्या इस पूरे मामले की भनक और लाइन अटैच आरक्षक की कथित भूमिका व घाटों पर जारी अवैध खेल के खिलाफ कोई ठोस कार्रवाई होती है या नहीं।