ऑटो मोबाइल्स

ऑटो सेक्टर में रिकॉर्ड बूम: सितंबर में व्हीकल रजिस्ट्रेशन 45% बढ़ा, 5 साल की सबसे बड़ी उछाल

ऑटो मोबाइल्स: भारतीय ऑटोमोबाइल सेक्टर के लिए सितंबर का महीना बिक्री और रजिस्ट्रेशन के मामले में रिकॉर्डतोड़ रहा। सरकारी आंकड़ों के अनुसार, बीते 5 वर्षों में सितंबर महीने की यह सबसे बड़ी ग्रोथ है। कुल व्हीकल रजिस्ट्रेशन में 45% से अधिक की बढ़त दर्ज की गई है।

ईवी सेगमेंट में 126% का रिकॉर्ड उछाल इस बार इलेक्ट्रिक वाहन (EV) सेगमेंट ने सबसे शानदार प्रदर्शन किया है। प्योर ईवी का रजिस्ट्रेशन दोगुने से अधिक होकर 126% बढ़ा। वहीं टू-व्हीलर सेगमेंट में 48%, कमर्शियल व्हीकल्स में 44% और पैसेंजर व्हीकल्स (कारों) में 41% का उछाल दर्ज किया गया।

ब्रांड्स का प्रदर्शन: टीवीएस का दबदबा, ओला पिछड़ी

टू-व्हीलर व ईवी: टीवीएस मोटर और हीरो मोटोकॉर्प ने रिटेल बिक्री में बढ़त बनाई। ईवी सेगमेंट में 26.6% मार्केट शेयर के साथ टीवीएस मोटर पहले पायदान पर रहा। बजाज (चेतक) और हीरो (विडा) ने अपनी हिस्सेदारी बढ़ाई, जबकि ओला इलेक्ट्रिक का मार्केट शेयर गिरकर 6% रह गया।

कार व कमर्शियल: पैसेंजर व्हीकल श्रेणी में हुंडई, महिंद्रा और मारुति सुजुकी का प्रदर्शन मजबूत रहा, जबकि कमर्शियल व्हीकल स्पेस में टाटा मोटर्स का दबदबा कायम रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *