Rewa

Rewa news: वन स्टॉप सेंटर रीवा के प्रयासों से सुलोचना को मिला अपना परिवार

Rewa news: दिनांक 29 सितंबर 2026 को सिरमौर पुलिस द्वारा एक महिला को संरक्षण प्रदान करते हुए वन स्टॉप सेंटर रीवा लाया गया। महिला की पहचान सुलोचना वर्मा, पति श्री गोरे लाल केवट, पिता श्री जगदीश प्रसाद वर्मा एवं माता श्रीमती जानकी वर्मा लालगांव थाना सिरमौर के रूप में हुई। परिजनों से प्राप्त जानकारी के अनुसार, सुलोचना के दो बच्चे हैं। दूसरे बच्चे के जन्म के बाद उनकी मानसिक एवं भावनात्मक स्थिति प्रभावित हुई, जिसके कारण वे काफी परेशान रहने लगीं तथा ठीक से सुनने और ठीक से बोलने और अपनी बात स्पष्ट रूप से व्यक्त करने में असमर्थ थीं। इसी दौरान वे अपने परिवार से दूर हो गईं और लगभग 15 दिनों तक भटकती रहीं। वन स्टॉप सेंटर रीवा में आने के बाद टीम द्वारा सुलोचना को सुरक्षित एवं आत्मीय वातावरण प्रदान किया गया। उनकी स्थिति को ध्यान में रखते हुए टीम ने धैर्यपूर्वक उनकी देखभाल एवं लगातार काउंसलिंग की। महिला द्वारा अपनी जानकारी स्पष्ट रूप से नहीं बता पाने के बावजूद टीम ने निरंतर प्रयास करते हुए उनके परिवार एवं निवास स्थान की जानकारी जुटाने का प्रयास किया।वन स्टॉप सेंटर की टीम के अथक प्रयासों से अंततः सुलोचना के परिवार का पता लगाया गया और उनके परिजनों से संपर्क स्थापित किया गया। सूचना मिलने पर परिजन वन स्टॉप सेंटर पहुंचे तथा आवश्यक प्रक्रिया पूर्ण होने के बाद 27 सितंबर 2026 को सुलोचना को सुरक्षित रूप से उनके परिवार के सुपुर्द किया गया। लंबे समय बाद अपने परिजनों से मिलकर सुलोचना के चेहरे पर खुशी और संतोष स्पष्ट दिखाई दिया। परिजनों ने वन स्टॉप सेंटर रीवा एवं सिरमौर पुलिस के प्रति आभार व्यक्त करते हुए टीम के संवेदनशील प्रयासों की सराहना की। यह प्रकरण दर्शाता है कि संवेदनशीलता, धैर्य, निरंतर काउंसलिंग और समर्पित प्रयासों के माध्यम से बिछड़ी हुई महिला को उसके परिवार से पुनः मिलाया जा सकता है। वन स्टॉप सेंटर रीवा की टीम द्वारा किया गया यह प्रयास महिला सुरक्षा, संरक्षण एवं पुनर्वास के प्रति विभाग की प्रतिबद्धता को दर्शाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *